Let’s travel together.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे 

0 51

रायसेन । कलेक्टर  अरुण  विश्वकर्मा के निर्देशानुसार रविवार को मिलावटी एवं असुरक्षित घी के विक्रय को रोकने रायसेन में विक्रय हो रहे विभिन्न ब्राण्डों के नमूने संग्रहित किये गये। जिसके क्रम में रायसेन स्थित हर्ष किराना स्टोर से संदेह के आधार पर प्योराश्योर ब्राण्ड काउ घी के दो अलग-अलग बैच के नमूने लिये जाकर शेष 61.5 लीटर ( मूल्य 37,000) जप्त कर उसकी बिक्री जांच रिपोर्ट प्राप्त होनेतक रोकी गई है।

इसी प्रकार रवि किराना स्टोर से डी.एफ. काउ गोल्ड घी एवं गोवर्धन घीके नमूने लिया जाकर शेष 3 लीटर डी. एफ. काउ गोल्ड घी एवं 6 लीटर गोवर्धन घी (कुल बाजार मूल्य 4410/-) को जप्त किया गया है। पूर्व में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा डी.एफ. काउ गोल्ड का नमूना जांच में अवमानक स्तर का पाया गया था, जिसका प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। जांच दल में नायब तहसीदार  ललितसक्सेना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कीर्ति मालवीय शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811