Let’s travel together.

रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास

0 47

सी के पारे रायसेन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया।कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई।

बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया।बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है।लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है।ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला।

 

बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही।सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया।इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811