Let’s travel together.

कुंबरगढ़ नगर पंचायत का कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किया घेराव

0 26

फर्जी पट्टा प्रकरण और पेयजल संकट का उठाया मुद्दा   

सुरेंद्र जैन धरसीवां 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर पंचायत कुंबरगढ़ का प्रदर्शन कर घेराव किया कांग्रेस का आरोप है कि फर्जी पट्टों के सहारे आवास देने की तैयारी थी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत में फर्जी आवासीय पट्टा बनाए जाने का गंभीर मामला ओर भीषण पेयजल संकट तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह मामला पट्टा वितरण में अनियमितता का नहीं, बल्कि फर्जी पट्टा तैयार किए जाने का है, जो अत्यंत गंभीर और जांच का विषय है। यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पट्टे बनाए गए हैं तो यह सीधे तौर पर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं होना कई संदेहों को जन्म देता है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग भावेश बघेल ने कहा कि नगर पंचायत कुंरा में फर्जी पट्टा बनाए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में फर्जी पट्टा प्रकरण के साथ-साथ पेयजल संकट भी विकराल रूप ले चुका है, लेकिन प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय मौन बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए तथा आम नागरिकों को राहत प्रदान की जाए। समस्त पार्षदगणों ने संयुक्त रूप से कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी की जा रही है और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में पारदर्शिता का अभाव है तथा फर्जी पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनप्रतिनिधि जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, पारदर्शिता और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। हमारी मांग है कि फर्जी पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष  जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हो तथा कुंरा की जनता को पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से तत्काल राहत प्रदान की जाए

घेराव मे मुख्यरूप से उपस्थितअन्य पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी अध्यक्ष भावेश बघेल पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा पूर्व बालक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा नगर पंचायत कुंरा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुरेश साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजा भैया पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरा ढालेंद्र वर्मा हरिशंकर निषाद मंडल अध्यक्ष साहिल प्रमोद शर्मा पंकज नायक शेखर यादव,लेखू वर्मा,मंजू वर्मा,लक्ष्मी साहू,खूबी डहरिया,तुका साहू,श्रेयांश परगनिहा,सीतल वर्मा,बंटी वर्मा,आयुष वर्मा,चंदन चंद्रवंशी,नारद साहू,मधु वर्मा,निर्मल मार्कण्डे,योगेश्वर वर्मा,आकाश गहरवार,सुशील खुटे,भगवानी डहरिया,पिंकू वर्मा,मुकेश शर्मा,सोहराब ख़ान,इजराइल ख़ान,रंजीत सायतोड़े राजू सायतोड़े कमल साहू मोहन साहू पार्षद ढालचंद पाल उमेश भतरिया बसंत रजक उमेश देवांगन जगतु देवांगन टिकेश्वरी हरीश, रेखराज देवांगन, रिजवान खान,पूर्व पार्षद प्रेमलाल पाल, मीना चौहान प्रमिला देवांगन जीतू कोसले चंदन देवांगन,रतन सोलंकी कान्हा वर्मा, एवं भारी संखिया में कांग्रेसी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य के सपूत स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     मानव और धरती दोनों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक हैराजेंद्र शुक्ल     |     ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन विन्ध्य के विकास को नया आयाम देगी – उप मुख्यमंत्री     |     नगर पालिका प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,बिना अनुमति हो रहे भवन निर्माण पर लगाई रोक     |     धरसींवा की 3 ग्राम पंचायतों में ₹90 लाख की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक ‘महतारी सदन     |     कुंबरगढ़ नगर पंचायत का कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किया घेराव     |     विधायक ने ख़रोरा को दी ₹49.96 लाख के कार्यों की सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811