Let’s travel together.

जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे 

0 38

   सुरेंद्र जैन धरसीवां

लूट के एक मामले का पर्दाफाश करने पुलिस ने जाल बिछाया ओर खुद लुटने पहुंच गई पहले तो लुटेरों ने वाहन चालक को अकेला समझ पुलिस की कार रोकी लेकिन जैसे ही अंदर छिपी पुलिस को देखा तो खेतों की तरफ भाग खड़े हुए हालांकि पुलिस ने भी खेतों में दौड़ लगाकर लुटेरों को धर दबोचा।

यह पूरा मामला है धरसीवां थाना क्षेत्र के देवरी मोड़ का जहां सांकरा थाना तिल्दा निवासी एक ग्रामीण से पांच जून को लूट की वारदात हुई जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मानस कश्यप पिता रुद्र प्रसाद कश्यप उम्र 25 निवासी सांकरा थाना तिल्दा 5 जून की रात्रि अपने वाहन से घर जा रहे थे तभी देवरी मोड़ पर टॉर्च दिखाकर दो युवकों ने उन्हें रोका और चाकू दिखाकर इनका मोबाइल पांच हजार नगदी एवं चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 309(6),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया ओर पतासाजी शुरू की मुखबिरों की मदद ली

बिछाया जाल लुटने पहुंची पुलिस

मामले का पर्दाफाश करने ओर लुटेरों को रंगे हाथ पकड़ने पुलिस ने एसपी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ओर सीएसपी माना लंबोदर पटेल के निर्देशन ओर टी आई धरसीवा राजेंद्र दीवान के मार्गदर्शन में टीम बनाई जिसमें पेट्रोलिंग गश्त प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा आरक्षक मनोज जांगड़े बालगोविंद पैकरा को जिम्मेदारी सौंपी गई इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से रात्रि करीब दो बजे सूचना मिली कि देवरी मोड़ के पास दो युवक टॉर्च लेकर मौजूद है संभवतः वह आने जाने वालों को लूटने की नीयत से मौजूद हैं फिर क्या था पुलिस भी खुद लुटने पहुंच गई वाहन में मौजूद पुलिस कुछ इस तरह बैठी की बाहर दिखाई न दे ओर चल दिए देवरी मोड़ के पास जहां लुटेरों ने वाहन चालक को अकेला समझकर लूटने की नीयत से टॉर्च दिखाई लेकिन जैसे ही ड्रॉवर में वाहन रोका लुटेरे अंदर पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भागने लगे पुलिस ने भी उन्हें पकड़ने दौड़ लगा दी ओर एक आरोपी को धर दबोचा जबकि दूसरा फरार हो गया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मनोज कुमार साहू से से पूछताछ की तो उसने एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ लूटपाट करने की बात कबूल की पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जिसके पास से लूटे गए मोबाइल नगदी पांच हजार ओर चांदी का ब्रेसलेट जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811