Let’s travel together.

तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना

0 14

– 31 किलोमीटर दूर पीएम कराने को मजबूर परिजन

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार मृतका रचना लोधी (21) पिता कमल सिंह लोधी निवासी जमुनिया है। घटना के समय घर में केवल रचना और उसका भाई बृजेश मौजूद थे बताया गया कि रचना ने भाई को कुछ पैसे देकर दुकान से अचार लाने भेजा था। जब वह वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह पीछे के रास्ते से घर में पहुंचा। अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। रचना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

ग्रामीणों की मदद से युवती को तत्काल एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमल सिंह लोधी के पांच लड़के और तीन लड़की थी। मृतक रचना तीसरे नंबर की पुत्री थी दो बहनों की शादी हो चुकी है

शनिवार सुबह जिला अस्पताल रायसेन में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक सप्ताह में तीसरी आत्महत्या

दीवानगंज चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दीवानगंज और सेमरा में भी इसी तरह के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है।

31 किलोमीटर दूर पोस्टमार्टम से बढ़ रही परेशानी

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच ग्रामीणों ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम सुविधा शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सांची सिविल अस्पताल होने के बावजूद पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के परिजनों को 31 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल रायसेन जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे न केवल समय की बर्बादी होती है बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के लोग वर्षों से दीवानगंज और सलामतपुर में पोस्टमार्टम सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

हाईवे और रेलवे लाइन के बावजूद नहीं सुविधा

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्र से भोपाल-विदिशा हाईवे-18 और दिल्ली-बीना मुख्य रेलवे लाइन गुजरती है, जहां आए दिन सड़क और रेल दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद यहां न तो मर्चुरी रूम है और न ही पोस्टमार्टम की व्यवस्था।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम सुविधा शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करेंगे।

इनका कहना हे

अज्ञात कारणों 21 वर्षीय रचना लोधी ने अपने घर पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजन के सुपुर्द कर जांच में लिया है। पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण घटना दुर्घटना में मृत व्यक्ति का जिला अस्पताल में पीएम कराना पड़ रहा है जिससे पुलिस प्रशासन सहित मृतक के परिजन को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

सुनील शर्मा दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811