Let’s travel together.

दो दिन से बिजली गुल, क्षेत्र में हाहाकार पानी की सप्लाई भी ठप, -इनवर्टर भी नहीं दे रहा है साथ

0 26

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज अंबाडी सेमरा क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बिजली कटौती ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार देर रात से गई बिजली बुधवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी, जिससे पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।
भीषण गर्मी के बीच पूरे दिन बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे-कूलर बंद रहे, वहीं छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
बिजली बंद रहने का सीधा असर नल-जल योजना पर भी पड़ा। मोटर बंद रहने से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पीने के पानी के लिए भी ग्रामीणों को जूझना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों में भारी आक्रोश है और जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही दीवानगंज क्षेत्र में 5 से 6 घंटे बिजली कटौती हो रही है इतने में रात वेरात और बिजली कटौती हो जाती है जिससे परेशानी झरना पड़ रही है। इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं जिससे ज्यादा समस्या खड़ी हो रही है।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811