Let’s travel together.

जैन समाज की महिलाओं ने किया बरेली नगर को गौरवान्वित,राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट कार्यों का मिला सम्मान

0 109

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय जैन महिला महासमिति के तत्वाधान में उज्जैन में आयोजित मध्यांचल कार्यकारिणी के वार्षिक अधिवेशन में बरेली संभाग की महिला महासमिति ने अपने उत्कृष्ट एवं जनकल्याणकारी कार्यों से विशेष पहचान बनाई। इस अवसर पर बरेली संभाग को सर्वश्रेष्ठ संभाग के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बच्चों में आत्मविश्वास की मुस्कान के लिए मिला श्रेष्ठ पुरस्कार

इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार—विशेष रूप से नन्हे बच्चों के चेहरे पर उत्साह एवं आत्मविश्वास की मुस्कान लाने हेतु संचालित गतिविधियों—के लिए श्रेष्ठ शिक्षा गतिविधि पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह उपलब्धि बरेली नगर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

अंजलि जैन समर्पण और सेवा की मिसाल

इस गरिमामयी समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सोगानी, महामंत्री ममता गंगवाल एवं राष्ट्रीय संयोजक मानेंद्र जैन द्वारा बरेली संभाग अध्यक्ष अंजली जैन के समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि बरेली संभाग की कार्यशैली अन्य इकाइयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह सम्मान टीम के सामूहिक प्रयास- सेवा भाव और समर्पण का परिणाम:अंजलि जैन

इस अवसर पर बरेली संभाग अध्यक्ष अंजली जैन ने अपने संबोधन में कहा कि  यह सम्मान सम्पूर्ण टीम के सामूहिक प्रयासों, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। भविष्य में भी हम शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे। परोपकार में हमारा विश्वास है और रहेगा। इस अवसर पर
नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष पिंकी जैन ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्थापित आदर्शों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम सभी सदस्यों के सहयोग से समाजहित में और अधिक प्रभावी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में बरेली संभाग की नवनियुक्त अध्यक्ष पिंकी जैन एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को आगामी कार्यकाल हेतु सभी ने शुभकामनाएं प्रदान की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811