Let’s travel together.

बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत

0 52

सी के पारे 
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैहर–मलाजखंड मार्ग पर केवलारी चौराहा के पास एक अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें तीन साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार में आग इतनी तेजी से फैल गई कि अंदर फंसे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मृतकों की पहचान नगारची केलकर (65 वर्ष), सविता केलकर (28 वर्ष) और अभी केलकर (3 वर्ष) के रूप में हुई है। सविता, नगारची की बहू और अभी उनका पोता था।

हादसे में कार चला रहा बेटा सीतम केलकर (30 वर्ष) और नगारची की पत्नी नानाबाई केलकर (60 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने साहस दिखाते हुए कार के कांच तोड़कर तीन लोगों को बाहर निकाला। इनमें 8 साल की बच्ची पूर्वी राहंगडाले पूरी तरह सुरक्षित बच गई।
पुलिस के अनुसार पोंडी परसवाड़ा निवासी सीतम केलकर मलाजखंड के पोंडी में वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। वह तीन दिन पहले पत्नी और बच्चे के साथ अपने गांव आए थे। शनिवार रात वह अपने माता-पिता, पत्नी, बेटे और पड़ोसी की बच्ची के साथ घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श कांत शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैहर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811