रूपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर में जवारे विसर्जन का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ बधाई की गई । जो सुबह से ही मंदिरों और घरों में माता की पूजा-अर्चना का दौर प्रारंभ हो गया था। दोपहर के बाद श्रद्धालु सिर पर जवारे रखकर विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से माता महाकाली मंदिर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर दूल्हा देव मां खेड़ापति मंदिर भीलट देव हनुमान गढ़ी धाम घोघरा नदी पर विसर्जन किए गए , जहां विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक “पंडा खेल” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पंडा ने पूरे उत्साह और जोश के साथ पंडा खेला, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।