Let’s travel together.

कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न

0 129

देर रात तक चला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का आयोजन

रूपेश मेहरा बरेली रायसेन

नगर के दशहरा मैदान में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन जो विगत रात्रि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग, साहित्य अकादमी के सहयोग से नगर के राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक , वरिष्ठ साहित्यकार, कवि स्व. प्रभुदयाल खरे (गज्जे भैया) की पावन स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में देर रात तक काव्या वर्षा होती रही ।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में कवि गज्जे भैया स्मृति मंच के द्वारा नगर के पत्रकारों, नगर की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक समितियां एवं सभी सहयोगियों को सम्मान किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कवि सम्मेलन मां सरस्वती एवं कवि गज्जे भैया के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि सम्मेलन शुरुआत हुई । फतेहपुर से पधारी कवियत्री आकांक्षा द्विवेदी ने मां सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन की शुरुआत की, कोरबा छत्तीसगढ़ से पधारे हीरामणि वैष्णव ने अपनी काव्य शैली से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया उन्होंने कहा
बेटियां हैं लक्ष्मी किंतु बेटे कोई देव नहीं। ऐसे वह अजीव इंसाफ करते रहे ।।

ललितपुर से पधारे कवि पंकज पंडित ने वतन पर ओज रचनाएं रचनाएं पढ़कर श्रोताओं को सोचने पर मजबूर किया
सूर्य को भी जो चुनौती दे गए
लाख से लड़ने भी अकेले चले गए
वीरता के बीज लाखों बो गए
भारत की गोद मैं ऐसे सो गए
पूजता समूचा जिनको वतन है
उन शहीदों का मेरा शत-शत नमन है भोपाल से पधारे संदीप दुबे ने प्रभु राम पर कविता पढ़ी
मैं तो सिर्फ भगवान था पर कहां इसका मान था किरदार भी ऐसा सुना जिसमें सिर्फ बलिदान था ।
प्रकाश पर सुन मांडव ने अपनी शैली में कविता पढ़ते हुए श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर किया
तिरंगा तन पर ओढ़ जाएं यह जान जाए मेरी
नरसिंहपुर से आए कवि डॉ. शंकर सहर्ष ने अपनी हास्य शैली में कविता पाठ किया निखिल खरे ने स्व. गज्जे भैया की प्रसिद्ध रचना कहीं
जा रहो है ससुरअल तो जल्दी इए।
मेरी राम राम ससुर से कहिए ।।
मंच संचालन कर रहे राष्ट्रीय कवि सुमित मिश्रा ओरछा ने जातिवाद भुलाकर के सनातन के लिए एकजुट हो जाने की बात कही

शिक्षक संदर्भ समूह की पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ

आत्मनिर्भर शिक्षक संदर्भ समूह शिक्षक जागरण भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षक की स्थिति भूमिका एवं उत्तरदायित्व यह पुस्तक शिक्षक कवि स्वर्गीय प्रभु दयाल खरे गज्जू भैया को समर्पित रही डॉ. दामोदर जैन समूह संस्थापक ने इस पुस्तक को मंच से विमोचन किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र तिवारी, कवि देवी जैन दिनेश बबेले, राधेश्याम पालीवाल, नगर व्यापार संघ अध्यक्ष हीरेंद्र मालवीय, नगर के पत्रकार, प्रबुद्ध नागरिक और कविता प्रेमी उपस्थित रहे कवि सम्मेलन का संचालन सुमित मिश्रा ओरछा ने किया एवं कार्यक्रम संयोजक अखिल खरे ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811