Let’s travel together.

पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना

0 43

 सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज  रायसेन

क्षेत्र में यात्री बसों के संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग की गाइडलाइंस और नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सोमवार को स्थानीय पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसके तहत तीन यात्री बसों पर चालानी कार्रवाई की गई।

​ जानकारी के अनुसार, भोपाल-सागर-सिलवानी मार्ग पर संचालित हो रही शक्ति ट्रांसपोर्ट और बचकइयां ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसों को पुलिस दल ने चेकिंग के लिए रोका। सघन जांच के दौरान पाया गया कि बस के चालक और परिचालक शासन द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे थे। नियमों के इस उल्लंघन पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तीनों बसों पर 500-500 रुपये की चालानी कार्रवाई की। ​कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बस स्टाफ और संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बसों का संचालन केवल शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया जाए। पुलिस ने साफ किया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

“ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811