होटल,ढा़वों, कैफ़े अन्य प्रतिष्ठानों से 26 गैस सिलेंडर जप्त कर की कार्यवाही
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
नगर में हो रही वर्तमान समय में गैस सिलेंडर के स्टाक और कालाबाजारी जैसी स्थिती से निपटने के लिए जहां जिला कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा स्वयं गैस एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं वहीं अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी सराहनीय कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बरेली एस डी एम संतोष मुद्ग़ल ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के होटल, ढा़वों, कैफ़े आदि अन्य प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है।

इस कार्यवाही में राजस्थान मिष्ठान भंडार, गुजराती मिष्ठान भंडार, भावसार मिष्ठान भंडार पर चेकिंग अभियान चलाया जहां पर घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने के कोई प्रमाण नहीं मिले वहीं अन्य होटल हाइवे पर नर्मदा ढाबा सहित अन्य पर कार्यवाही करते हुए 16 घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए नूरनगर ढाबे से 10 गैस सिलेंडर जप्त किए। इस कार्यवाही में कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं।
इनका कहना है
गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है , अफवाह फैलाकर कृत्रिम संकट पैदा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों पर भी नजर रखी जा रही है।
संतोष कुमार मुद्ग़ल एसडीएम, बरेली