मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज रोड पर स्थित भव्य संकुल तीर्थधाम ज्ञानोदय के भव्य प्रांगण में श्री ज्ञानोदय दिगंबर जैन सिद्धांत महाविद्यालय संचालित है। जहां विद्यार्थी रहकर जैन विद्या एवम संस्कृति एवम संस्कृत संवर्धन के उत्थान हेतु विशिष्ट अध्ययन यहां पांच साल रहकर करते हैं, जिसके पश्चात उन्हें सिद्धांत शास्त्री की उपाधि से अलंकृत किया जाता है।
जिसका भव्य कार्यक्रम डॉ. शांतिकुमार पाटिल जयपुर, डॉ. वीरसागर दिल्ली, ब्र. हेमचन्द हेम, पंडित राजकुमार शास्त्री उदयपुर, डॉ. महेश शास्त्री भोपाल के मंगल सानिध्य में एवम मुख्य अतिथि संजीव शमी स्पेशल डी.जी., राजेश गुप्ता उपसचिव -पर्यटन एवम संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश एवम विशिष्ट अतिथि डॉ. सचिन दमोह, डॉ. अखिल बंसल जयपुर, संतोष दोशी मुंबई आदि मंचासीन गणमान्य अतिथियों के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सभा का संचालन विद्यालय के प्राचार्य शुभम शास्त्री, स्वागत भाषण ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक भोपाल एवम संयोजन सह निदेशक डॉ. अमित जैन अरिहंत के द्वारा किया गया।