शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
कृषि उपज मंडी के तुलावटी हम्माल विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए जिसकी जानकारी किसानों तक नहीं पहुंच पाई और किसान अपनी उपज लेकर कृषि उपज मंडी पहुंच गए जहां उनकी उपज की तुलाई नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर जाम लगा दिया।

जाम की जानकारी लगते ही एसडीएम एवं कृषि उपज मंडी के भारत साधक अधिकारी सौरभ मिश्रा, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, एस आई संतोष गीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी और व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय ओसवाल, तुलावटी हम्मालों और किसानों से चर्चा कर जाम को समाप्त कराया।किसानों के द्वारा अचानक जाम लगा देने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।