CSP सतीश साहू मौके पर पहुंचे
सी के पारे
जबलपुर। शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। कार और बाइक की भिड़ंत के बाद हुए विवाद में कार चालक द्वारा बाइक सवार फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान कार चालक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे फर्नीचर कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सतीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कार्रवाई जारी
इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई।