भोपाल। WCR OBC एसोसिएशन भोपाल मंडल के बैनर तले आयोजित WCR OBC Trophy 2026 का भव्य एवं सफल उद्घाटन भोपाल रेल्वे मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अभिराम खरे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंडल के खेल अधिकारी श्री सचिन शर्मा जी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री श्याम सिंह जी, ओबीसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रशांत सूर्यवंशी जी, मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र मौर्य जी सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में रेल्वे कर्मचारी एवं खेल प्रेमी गरिमामय उपस्थिति के साथ शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि यह अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट श्री पप्पू यादव, मंडल सचिव, WCR OBC एसोसिएशन भोपाल मंडल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्देश्य रेल्वे कर्मचारियों में खेल भावना, आपसी भाईचारा एवं संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना है।
आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि WCR OBC Trophy 2026 खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।