Let’s travel together.

श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

0 102

सी एल गौर रायसेन

श्री हिंदू उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों की बैठक दशहरा मैदान स्थित महामाई मंदिर पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति के साथ निर्णय लेते हुए हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में श्री हिंदू से समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदु उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों की बैठक रखी गई थी, जिसमें सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया है कि इस बार हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को 11 हजार रुपए की राशि जमा करना होगी जो कि किसी भी कीमत पर वापस योग्य नहीं होगी, इसके साथ ही समिति के अध्यक्ष पद के लिए जो भी मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं ऐसे प्रत्येक सदस्य को 1100 रुपए की राशि जमा करना होगी जिसकी सदस्यता रशीद दी जाएगी जिसकी राशि भी वापस योग्य नहीं होगी। श्री चौरसिया ने बताया कि आगामी 3 फरवरी से लेकर 5 फरवरी के शाम 5 बजे तक सदस्यता का कार्य चलेगा, जिसमें केवल रायसेन नगर के स्थानीय व्यक्ति को ही सदस्य बनने की पात्रता रहेगी। समिति का सदस्य बनने के लिए आधार कार्ड एवं वोटर आई डी कार्ड लाना आवश्यक है। इसके अलावा 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे वहीं 8 फरवरी को शाम 5 बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जा सकेंगे, वहीं 9 फरवरी को शाम 4 बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही 10 फरवरी को आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जाएगा और 1o फरवरी को ही श्री हिंदू उत्सव समिति के नए अध्यक्ष की घोषणा करदी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811