Let’s travel together.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रजापति समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत

0 122

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

कृषि एव ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्क रेखा पर  कुंभकार प्रजापति समाज के लोगों ने फूल माला पहनकर  स्वागत किया।
कुंभकार प्रजापति समाज समिति महासंघ मध्य प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम कुंभकार द्वारा  भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रजापति समाज की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज मेहनतकश, कर्मठ और आत्मनिर्भर समाज है, जिसने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं के माध्यम से लगातार काम कर रही है, और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से ही देश मजबूत बनेगा। कार्यक्रम में उन्होंने समाज की एकता, संस्कार और परिश्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ,जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला मंत्री संतोष शर्मा, प्रजापति कुंभकार के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राधेश्याम कुंभकार,गंगाराम चौकसे, दातार सिंह, रितेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811