Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर ,आरोपी फरार, दूसरी घटना में एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया

0 37

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने की वजह दिना दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा कोई सा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं नहीं हो रही है।
ताजा मामला दीवानगंज पुरानी चौकी का सामने आया है जहां पर शुक्रवार को सुबह के समय एक कार ने दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार क्रमांक एमपी 04 सीडी 1179 विदिशा से भोपाल जा रही थी जैसे ही दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने पहुंची तो भोपाल की तरफ से आ रही अज्ञात कार ने अल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अल्टो कार में बैठे चार व्यक्ति बाल बाल बच गए। घटनास्थल से टक्कर मारने वाला कार चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया।
वहीं दूसरी घटना बालमपुर घाटी पर हुई जब एक ट्रक बालमपुर घाटी पर चढ़ रहा था तभी उसके ब्रेक फेल हो गए और वह पीछे रिवर्स होते हुए पीछे चल रहे ट्रक से जा टकराया। जिससे पीछे वाले ट्रक के सामने का कांच फूट गया। दोनों ट्रक चालकों में काफी देर तक बहस होती रही। बाद में दोनों ट्रक चालकों ने आपसी समझौता कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811