Let’s travel together.

कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन निराकरण में लापरवाही बरतने पर सात आधिकारियों को जारी किए नोटिस

0 115

रायसेन।कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में नवम्बर माह में प्राप्त सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की विभागवार और अधिकारीवार विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिला अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारियों से लंबित शिकायतों का कारण जानते निर्देशों के उपरांत भी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। साथ ही तीन अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शिकायतों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह, सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ यशपाल वाल्यान, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती संगीता जायसवाल, गैरतगंज कृषि उपज मण्डी के सचिव श्री शिवनारायण वाडिया, सीएमओ मण्डीदीप डॉ प्रशांत कुमार जैन, जिला विपणन अधिकारी श्री कल्याण सिंह ठाकुर और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के डीआरईओ रायसेन श्री सत्येन्द्र साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर उत्तर प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। नियत अवधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
इनके अतिरिक्त कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री अशोक कुमार रिछारिया, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के सहायक नियंत्रक परीक्षा श्री विनोद शर्मा तथा सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल के रजिस्ट्रार श्री ललित अवस्थी को पत्र जारी कर सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |     लंबे समय के इंतजार बाद रायसेन जिले के छह भाजपा मंडलों की सूची हुई घोषित, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल     |     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811