Let’s travel together.

सुल्तानगंज में चोरी गए लाखों के जेवरात सहित दो कुख्यात चोर गिरफ्तार

0 112

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज, रायसेन

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सात महीने पुरानी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सुल्तानगंज पुलिस ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद करते हुए दो अंतरजिला कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को शिक्षक योगेन्द्र सिंह राजपूत के घर में उस समय चोरी हो गई थी, जब वे प्रशिक्षण पर बाहर थे और उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और पेटी में रखे कीमती जेवरात गायब हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन कई महीनों तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

इसी बीच 06 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों पैतान पिता जय सिंह पारदी,दीपेन्द्र पिता उदय पाल पारदी  दोनों निवासी ग्राम झिरिया, थाना त्योदा, जिला विदिशा को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का हार, एक अंगूठी और अन्य कीमती जेवरात बरामद कर लिए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी श्याम सिंह राजपूत के नेतृत्व मेंएएसआई अमृतलाल, प्रधान आरक्षक सुरेश टांडेलकर, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक आकाश, गजेन्द्र, मनोज और महिला आरक्षक नोमिता की अहम भूमिका रही।सुल्तानगंज पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811