Let’s travel together.

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत 8 घायल,6 जिला अस्पताल रेफर

0 200

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निकटवर्ती ग्राम खिरेंटी में भूमि विवाद को लेकर आपस में सगे रिश्तेदारों के बीच  दो पक्षों में खूनी संघर्ष में खूब चले धारदार हथियार ,  एक की मौत ,  दोनों पक्षों में दो महिलाओं सहित 8 गंभीररूप से हुए घायलों में 6 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव  के अनुसार ग्राम खिरेंटी में  रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुराने भूमि संबंधी विवाद को लेकर आपस में रिश्तेदारों के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में जमकर धारदार हथियार फरसा , कतराना ,तलवार  एवं लाठियां चली। जिसमें एक पक्ष के वृंदावन कुशवाहा 40 वर्ष , रोहित कुशवाहा 22 , धन सिंह कुशवाहा 50 , एवं अंजली कुशवाहा एवं दूसरे पक्ष के  थानसिंह कुशवाहा 50 वर्ष , राजा भाई कुशवाहा , शिवराज सिंह कुशवाहा , नरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं शीला बाई कुशवाहा गंभीररूप से घायल हुए हैं।

जिसमें एक पक्ष के थानसिंह कुशवाहा 50 वर्ष की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से 8 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया ।जिनमें दोनों पक्षों से 6 घायलों राजा भाई कुशवाहा , अंजली बाई कुशवाहा , रोहित सिंह कुशवाहा , शिवराज सिंह कुशवाहा एवं नरेंद्र सिंह कुशवाहा की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार है जिनके बीच भूमि विवाद को लेकर पिछले कुछ वर्षों से तनातनी चल रही है और गत वर्ष भी दोनों पक्षों में विवाद होने पर एक -दूसरे के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट की थी। लेकिन आज फिर बातों ही बातों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें एक वृद्ध की मौत और 8 घायल हुए हैं।

थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि  दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक पक्ष पर हत्या एवं हत्या का प्रयास एवं दूसरे के विरुद्ध भी हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। दोनों पक्षों से आरोपियों के घायल होने एवं अस्पताल में चल रहे इलाज के कारण अभी गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन उनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811