Let’s travel together.

मां को लेने जा रहे बेटे की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पिता गंभीर

0 149

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की ​गैरतगंज तहसील के गढ़ी अहमदपुर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक घटना घटित हो गई, जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण 4 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पिता गंभीर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, सिलवानी तहसील के ग्राम महगवां निवासी सुरेंद्र आदिवासी अपने 4 वर्षीय पुत्र हर्षित आदिवासी के साथ गैरतगंज तहसील के ग्राम सगोनिया पत्नी को लेने जा रहे थे। तभी सायं 4 बजे गढ़ी अहमदपुर मार्ग पर ‘चिथड़याऊ इम्ली’ नामक स्थान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि 4 वर्षीय हर्षित आदिवासी की मौके पर मौत हो गई और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर गढ़ी पुलिस चोकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा अपने स्टाप के साथा मौके पर पहुंचे तथा घायल सुरेंद्र को गैरतगंज में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811