Let’s travel together.

55 वर्षीय वृद्ध की ठंड से मौत,समाजसेवियों ने किया अंतिम संस्कार

0 185

 देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

निराश्रित व्यक्ति कैलाश तिवारी निवासी बिहाना गाँव बीना के पास लगभग तीस साल पहले सांची आया था तथा सांची मे ही अपना जीवन यापन करता था।वह अपने रहने का ठिकाना न होने पर सार्वजनिक स्थलों पर रहकर अपनी रोजीरोटी चलाता था । विगत दिनों वह फुटपाथ पर ठंड की ठिठरन के कारण हालत गंभीर होने की सूचना नगर के समाजसेवी सुशील त्रिवेदी को लगी उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी तब नगर के पार्षद विवेक तिवारी एवं आकाश पाठक सत्येंद्र सोनी मौके पर पहुंचे । उनको उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ से  डॉक्टर्स ने विदिशा रिफर कर दिया । चारों व्यक्ति उन्हें गंभीर हालत में लेकर विदिशा अस्पताल पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई ।

अस्पताल में डाक्टरों ने शव का पीएम कर शव चारों समाजसेवी को सौंप दिया ।विदिशा मे चारों ने मिलकर व्यवस्था जुटाई तथा विधिविधान से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया इसके पूर्व मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी परन्तु उनके न आने पर रीति रिवाज से संस्कार किया गया था।

बताया जाता हैं कि अब उसकी खारी उठाने मृतक के परिजनों की संभावना जताई गई हैं परिजनों के न आने पर नगर के उक्त चारों समाजसेवी ने विधिविधान से खारी उठाकर बेतवा नदी में अस्थिविसर्जन करने की योजना बनाई है एवं मृतक की रसोई करने का भी बीडा उठाया है ।इस मामले में विवेक तिवारी सहित चारो समाज सेवी बताते है कि यह कार्य पुण्य का होता हैं तथा ऐसे व्यक्ति जिसका कोई नहीं होता उसका संस्कार करने से हमें बहुत शांति का अनुभव होता है तथा हम ऐसे कार्य भविष्य में भी करते रहेंगे ।इस पुनीत कार्य की नगर मे खूब चर्चा हो रही हैं तथा लोग चारों के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |     सेवा पखवाड़ा पर खरोरा में लोक संस्कृति का महोत्सव: 25 अक्टूबर को भव्य सुआ नृत्य प्रतियोगिता     |     सुशासन की सरकार में सरकारी कार्यालयों की ही बिजली गुल, पंचायतों में कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान- वर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811