अनूपपुर जिले में कलेक्टर #हर्षल_पंचोली के नेतृत्व में SIR गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन पहुंचा 99.68 प्रतिशत
अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ में पूरा होने के करीब
मनोज द्विवेदी अनूपपुर
अनूपपुर जिला SIR के गणना पत्रक डिजिटाइजेशन मे 100% लक्ष्य प्राप्ति के नजदीक है। कोतमा विधानसभा मे 100 % लक्ष्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के कुशल मार्गदर्शन मे SIR का डिजिटाईजेशन 99% से अधिक किया जा चुका है।
अनूपपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन की समय सीमा 11 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। जिले में 4 दिसम्बर को दोपहर 12ः00 बजे तक 5 लाख 38 हजार 78 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 5 लाख 39 हजार 793 है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने बताया कि अब तक जिले में कुल 99.68 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। कोतमा विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कर लिया गया है। अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भी डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा होने के करीब है। विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में 99.10 प्रतिशत तथा विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में 99.96 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हो गया है।