Let’s travel together.

प्राचीन श्रीराम जानकी बड़ा मंदिर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ,कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0 138

– 4 दिसंबर को पूर्णाहुति

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले गैरतगंज नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी बड़ा मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। दो दिवसीय यह आयोजन 3 से 4 दिसंबर तक गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के संरक्षण में संपन्न होगा।

आयोजन के प्रथम दिवस नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा श्रीराम जानकी बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, अन्नपूर्णा मंदिर मार्ग से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। इसके पश्चात मंदिर परिसर में दीपयज्ञ आयोजित किया गया।

गायत्री महायज्ञ का यह कार्यक्रम गौरक्षा, आत्मसंवर्धन, सामाजिक सद्भाव और विश्वकल्याण को समर्पित है। आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ में आहुति देकर जनसमुदाय पुण्य लाभ अर्जित कर सकता है। समिति द्वारा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

4 दिसंबर का कार्यक्रम
गुरुवार, 4 दिसंबर को प्रातः 8 बजे देव स्थापना, गायत्री महायज्ञ संस्कार और पूर्णाहुति होगी। इसके साथ ही प्रसादी वितरण एवं विभिन्न वैदिक संस्कार—गुरुदीक्षा, पुंसवन, मुंडन, अन्नप्राशन, नामकरण, जन्मदिवस संस्कार आदि संपन्न कराए जाएंगे।

आयोजन में गायत्री प्रज्ञा मंडल गैरतगंज एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार गैरतगंज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागी रहे। सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सद्भाव का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811