Let’s travel together.

48 घंटो से अधिक समय से महिलाओं का धरना प्रदर्शन,पुलिस अभी भी खाली हाथ

0 310

विजी लवानिया,गौहरगंज रायसेन 

गौहरगंज थाना अंतर्गत पांजारा ग्राम में छोटी बच्ची से जगहन्य अपराध को लेकर महिलाओ का धरना प्रदर्शन 48 घंटो से अनवरत जारी है। धरना स्थल पर टेंट लगाकर प्रदर्शनकारी महिलाएं बैठी देखीं गईं।

खाना पानी की व्यवस्था स्थानीय व अन्य समाजसेवी लोगों द्वारा की गई। धरना स्थल पर एक दिव्यांग बच्ची वीलचेयर ने विरोध प्रदर्शन करने पहुंची।

सूत्र बता रहे हैं कि अपराधी के साथ बिल्ली चूहें का खेल भी चला, जिससे चूहा निकल भागा। संवेदनाओं के साथ पुलिसिया कार्यवाही पर आक्रोषित लोग मायूस हैं। पुलिस की घेराबंदी एवं लेटलतिफी से आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

मंगलवार को आईजी नर्मदापुरम मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे, एसपी पंकज पांडे संग आसपास का पुलिस बल गौहरगंज में तैनात रहा। सोशल मिडिया पर बुधवार को सकल हिन्दू समाज का विरोध प्रदर्शन की ख़बरें चल रही हैं। सकल हिन्दू समाज के उक्त प्रदर्शन में लगभग हज़ारों लोग समल्लित होने की संभवनायें हैं।

व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल बाहर से बुलाया गया है। शुक्रवार रात छ: वर्षीय बालिका के साथ 23 वर्षीय सलमान पिता साबुद्दीन द्वारा अमानवीय कृत्य कर फरार हो जाना व्यवस्था की नाकामी है। बता दें आरोपी के पास कोई डिवाइस जैसे मोबाईल आदि नहीं हैं।

आरोपी शातिर बताया जा रहा है एवं पूर्व में भी अपराधी प्रवृत्ती में लिप्त रहा है। सिस्टम सिर्फ आशावसन दे रहा है वहीं, उक्त मसले ने सिस्टम की नांक में दम करके रखा है।मामले को लेकर संवेदनशीलता पहले दिखाई होती तो, इतने बड़े स्तर पर आंदोलन व धरना प्रदर्शन नहीं होते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811