विजी लवानिया, गौहरगंज, रायसेन
आबकारी वृत औबेदुल्लागंज अमले ने अवैध मदिरा पर कार्यवाही करते हुए ग्राम दिवतिया, करमई -बमनइ,केशल बाड़ा सलकनपुर मार्ग स्थित ढाबों एवं अवैध शराब के अड्डों पर कुल 8 प्रकरण दर्ज किये।

उक्त कार्यवाही में 4 लोगो को मोके से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में 50 पाव, प्लेन 40 पाव, मसाला 17, केन बियर, 12,पाव अंग्रेजी शराब, 80 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त की गई। अनुमानतम 900kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। ज़ब्ती का अनुमानित मूल्य 136000 रुपये है।

कार्यवाही से अवैध शराब के निर्माण विक्रय संग्रहण एवं परिवहन में कमी आएगी। सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस तरह अवैध तरीके से बिक रही शराब पर आबकारी द्वारा दबिश दी गई।