शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
तहसील कार्यालय प्रांगण में स्थित कंप्यूटरीकृत सायबर रिकॉर्ड रूम के अंदर पिछले कुछ दिन से बेहद जहरीले करैत प्रजाति का एक बड़ा सांप अपना डेरा जमाए हुए है, जिसकी लंबाई 6 फिट के करीब बताई गई है।रिकॉर्ड में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सांप मजे से पूरे रिकॉर्ड रूम में विचरण कर रहा है।
लापरवाही कर चलते पिछले एक सप्ताह से रिकॉर्ड रूम पर तालाबंदी होने से किसानों के काम नहीं हो रहे हैं।
अधिकारी सांप को बाहर निकालने या उसे पकड़वाने की जुगत में लगे हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर मशक्कत चली लेकिन कोई परिणाम नहीं निकलने से सभी निराश हो गए और अब सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया है।
सर्प विशेषज्ञ के अनुसार सांप की फोटो देखे जाने पर वो करैत प्रजाति का है जो साइलेंट किलर होकर बेहद जहरीला होता है। इसके काटते ही तुरंत न्यूरोटॉक्सिक जहर तंत्रिका तंत्र में तेजी से प्रवाहित होकर इंसान को तत्काल काल के गाल में पहुंचा देता है।
फोटो – बेगमगंज तहसील के रिकॉर्ड रूम में विचरण करता हुआ करैत सांप ।