रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
राजगढ़ रही बालक वर्ग की विजेता, विदिशा ने बालिका वर्ग में किया कब्जा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन, जिला रायसेन के तत्वावधान में भोपाल जोन की सब जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भोपाल संभाग के पाँचों जिलों — भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ — की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बालक वर्ग में राजगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया! जबकि विदिशा की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में विदिशा की टीम विजेता बनी और रायसेन की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
जिला सचिव कपिल देव सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे! जो 28 से 31 अक्टूबर तक गोहद, जिला भिंड में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे! पवन श्रीवास्तव (मध्यप्रदेश कबड्डी एसोसिएशन), जे.सी. शर्मा (सचिव), मोहन चौहान (संरक्षक), अशोक पांडे, ओ.पी. शर्मा, मयूर भार्गव (विदिशा), शुभम भाटी (उदयपुरा), रिजवान अली, एस.एस. राजपूत, प्रशांत कुमार, राकेश शर्मा, विराट मिश्रा, प्रिया साहू, अंकित चौहान और भोला सिंह सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला सचिव कपिल देव सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया!