Let’s travel together.

न्यायाधीश ने नपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का काटा जेल वारंट तो हो गए दोनों नेता बेहोश

0 151

जिला अस्पताल में दोनों को किया भर्ती,इलाज जारी

रायसेन। जिले की गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन को न्यायालय ने जेल वारंट जारी कर दिया। सोमवार दोपहर को पुलिस ने दोनों का चालान पेश किया था। जिसके बाद दोनों नेता की तबीयत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह वारंट डॉक्टर अनिष्ट लाल के साथ मारपीट के मामले में जारी किया गया है। दोनों नेताओं पर शासकीय कार्य में बाधा सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

ड्यूटी डॉक्टर से की थी मारपीट

जिनेश जैन और संजय जैन के खिलाफ बीएनएस की धारा 121/1, धारा 296, धारा 351/3, धारा 3/5, धारा 3/4 और धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना 15 जून को गैरतगंज सिविल अस्पताल में हुई थी। आरोप है कि दोनों नेताओं ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अनिष्ट लाल के साथ मारपीट की थी।

सिविल अस्पताल में मरीज को समय पर इलाज न मिलने और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर बीएमओ डॉ. अर्नेस्ट लाल से मंडल अध्यक्ष संजय जैन और नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई (जैन) की झड़प हो गई थी। यह झड़प बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई।

बीएमओ ने इस मामले में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अभद्रता की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, मंडल अध्यक्ष और नप अध्यक्ष ने भी पुलिस को शिकायती आवेदन देकर डॉक्टर के विरुद्ध अभद्रता और कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811