Let’s travel together.

पहले भाई को मारा, फिर दुश्मनों को फंसाने खुद को गोली मारी, लेकिन अब खुल गया राज

0 89

– साथियों के साथ मिलकर भाई ने कर दिया भाई का मर्डर

– आरोपी ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को भी गोली मारी थी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में बीते दिनों किए गए एक मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि एक भाई ने ही अपने कुछ साथियों के साथ भाई का मर्डर किया और अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए खुद को गोली मार घायल कर लिया लेकिन पुलिस की जांच में सारा खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, दो मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस को सूचना दी भाई का मर्डर हुआ

एक पत्रकारवार्ता के दौरान करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ और नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मर्डर की यह घटना 29 सितंबर 2025 को हुई थी। फरियादी वीरेंद्र कोली निवासी ग्राम कांकर ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। उसने रिपोर्ट में बताया था कि राजू कोली, ओमप्रकाश कोली, सुंदर कोली, मलखान कोली और मनीष कोली नाम के पांच लोगों ने उसके भाई राजकिशोर कोली की गोली मारकर हत्या कर दी और उसे भी पैर में गोली मारी। नरवर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस जांच में खुल गया पूरा राज-

पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान पफरियादी वीरेंद्र के आचरण पर संदेह हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और गहन विवेचना से पता चला कि वीरेंद्र ने अपने दो साथियों त्रिलोक रावत और राहुल रावत के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राजकिशोर शराब और जुए का आदी था और उसने परिवार की पैतृक संपत्ति बेच दी थी, जिसके कारण दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था।इसी रंजिश के चलते वीरेंद्र ने अपने भाई की हत्या की योजना बनाई।

पहले शराब पिलाई फिर मारी गोली-

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि इस मामले में वीरेंद्र ने राजकिशोर को शराब पिलाई और नशे की हालत में एक सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार दी। शक से बचने और उन पांच लोगों को फंसाने के लिए, जिन्होंने उस पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था, वीरेंद्र ने अपने साथी से खुद के पैर में भी गोली मरवाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वीरेंद्र कोली और त्रिलोक रावत को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, दो मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811