Let’s travel together.

6 महीने पहले बनी सड़क मे पहली बारिश में हुए कई जगह गड्ढे

0 204

– ग्रामीणों ने सड़क को लेकर नाराजगी, जनसुनवाई में करेंगे शिकायत

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

गीदगढ़ पंचायत के गांव गीदगढ़ टोला तक 2 किलोमीटर मार्ग दी सड़क  6 महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी। पहली बारिश में सड़क में कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। इसको लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई है।आजादी के 75 वर्ष के संघर्ष के बाद यह सड़क बनाकर तैयार हुई थी।   ग्रामीणों को उम्मीद थी की अब उन्हें  निकालने में परेशानी नहीं होगी।  ग्राम पंचायत गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक  2 किलोमीटर मार्ग के लिए   3 करोड़ 42 लाख रुपए लागत  से 6 महीने पहले ही रोड बनाया गया था रोड को अभी बने हुए 6 महीने भी नहीं हुए की पहली बारिश में रोड में गहरे गहरे गड्ढे हो गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस हद तक रोड बनाने में लापरवाही बढ़ती गई है। शुभम विराट धाकड़, अमर सिंह धाकड़, मनमोहन धाकड़,राहुल धाकड़ , हुकम धाकड़,अरविंद धाकड़ आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रोड ठेकेदार ने रोड बनाने में भ्रष्टाचार किया है। हम 75 सालों से रोड बनने का इंतजार कर रहे थे रोड बन गया तो हम लोगों को बहुत खुशी हुई कि  अब हम भी मुख्य मार्ग तक आसानी से पहुंच सकते हैं। रोड को बने हुए अभी 6 महीने भी नहीं हुए की रोड में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद रोड की क्या हालत होगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।  अब हम सब ग्रामीण सड़क को लेकर जनसुनवाई में शिकायत करेंगे।

इनका कहना हे 

हमारे गांव में 6 महीने पहले ही सड़क का निर्माण कार्य हुआ  है। 6 महीने में ही रोड में गहरे गहरे गड्ढे हो गए।  रोड बनाने में ठेकेदार ने भ्रष्टाचार किया है जिसकी शिकायत हम जनसुनवाई में करेंगे।
मनमोहन धाकड़ निवासी गीदगढ़ टोला

हम गांव वाले कई सालों तक रोड के लिए तरसते रहे कि हमारा रोड कब बनेगा। कई वर्षों बाद रोड बना तो हम गांव वाले काफी खुश हुए थे क्योंकि आजादी के 75 साल बाद पहली बार हमारे गांव में रोड बना था। लेकिन 6 महीने में ही रोड खराब होने लगा। रोड बनाने में भ्रष्टाचार हुआ है।
शुभम विराट धाकड़ गीदगढ़ टोला निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811