नवरात्रि पर्व ,ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम,चुनरी यात्राओं के माध्यम से मां को चुनरी भेंट
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
नवरात्रि पर्व क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। जगह-जगह झांकी पंडाल में – महाआरती का आयोजन हो रहा है। चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। भोपाल विदिशा 18 पर स्थित बालमपुर चौराह पर गुरुवार को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा बालमपुर खेड़ापति हनुमान माता मंदिर से लेकर बालमपुर चौराहा राम दरबार तक ग्रामीणों द्वारा 101 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा में छोटी-छोटी कन्याए, महिलाए, बच्चे ,युवा बुजुर्ग सहित ग्रामवासी ढोल नगाड़ों के साथ सम्मिलित हुए। जो पूरे रास्ते भर मां के जय कार्य लगाते हुए चल रहे थे। आने वाले दिनों में सेमरा ,दीवानगंज, अंबाडी सहित कई गांवों में चुनरी यात्रा निकाली जाएगी