मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल सेमरा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में नव साक्षर शिक्षार्थी शामिल हुए।
शासन के निर्देश अनुसार परीक्षा में बैठक व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता कराई गई। उपस्थित होकर शिक्षकों ने पर्यवेक्षक का कार्य एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का दायित्व निभाया गया। सभी शिक्षार्थियों एवं नव साक्षरता परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं सीसीएलइ के माध्यम एडूसेड कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से शिक्षक एवं छात्रों ने देखा ओर सुना। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच परसोत्तम लोधी एवं विद्यालय प्राचार्य श्रीमती असमत बेगम ने सभी नवसाक्षरों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में शिक्षक कौशल सिंह यादव,अब्दुल नईम ,राशिद खान,प्रकाश मीणा,जाहिर खान,मुमताज अहमद,प्रकाश मेहरा,नीलम व्यौहार,प्रतिभा यादव,अनुप्रिया जैन,रचना नामदेव सहित गण मान्य नागरिको ने कार्यक्रम को सफलतापूर्क संपन्न कराया।