Let’s travel together.

पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

0 104

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल का भ्रमण किया। जहां विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में उपयोगी विज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत एवं तकनीकी क्षेत्र में संचार क्रांति एवं संचार के विभिन्न माध्यमों की कार्य प्रणाली एवं कार्य करने के तरीकों का ज्ञान प्राप्त किया।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य में किए जाने वाले कोर्स और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी विषय के छात्रों को आधुनिक तकनीकों, कंप्यूटर लैब्स और डिजिटल संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध भविष्य के कोर्स, उच्च शिक्षा और रोजगार अवसरों से अवगत कराया। व्यावसायिक शिक्षा के प्रभारी श्री अनिकेत विश्वकर्मा ने बताया कि भविष्य मै आईटी के क्षेत्र मै रोजगार की कितनी संभावनाएं है, एवं स्वरोजगार के लिए क्या क्या विकल्प है।

इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है और उन्हें आगे के करियर विकल्पों की जानकारी भी मिलती है। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार, मनोज पवार, राजेश कुशवाह, ममता पासी, राजेश्वरी लोधी, एमएल अहिरवार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811