Let’s travel together.

नाट्य समारोह के दूसरे दिन नाटक पॉपकॉर्न का हुआ मंचन

0 127

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल।रंगकर्मी अनिल पवार की स्मृति में आयोजित पाँचवे एकजुट नाट्य समारोह के दूसरे दिन आशीष पाठक द्वारा लिखित और निर्देशित सोलो नाटक “पॉपकॉर्न “ का मंचन किया गया । संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और म.प्र.संस्कृति संचालनालय के सहयोग से लिटिल बैलेट ट्रूप के रागबंध सभागार में खेला गया । बालेन्द्र सिंह ने इस नाटक में अकेले ही आठ किरदारों को निभाया और नाटक द्वारान दर्शकों को कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि यह सोलो परफ़ॉर्मेंस है ।

बालेंद्र सिंह रूपक के माध्यम से एक ऐसे गाँव के लड़के की कहानी को बताते हैं जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है । लेकिन उसका यह सपना अधूरा रह जाता है और वह पॉपकॉर्न बेचने को मजबूर हो जाता है । रूपक काम पर निकलने से पहले स्टेशन पर रहने वाली गूँगी पागल टुकिया को पॉपकॉर्न के दो पैकेट रोज़ देता है और टुकिया भी उसके पॉपकॉर्न को बड़े चाव से खाती है । लेकिन स्टेशन पर फल बेचने वाला उस गूँगी पागल टुकिया को भी नहीं छोड़ता और उसके साथ बलात्कार कर देता है ।

नाटक में बेरोजगारी, बलात्कार, भ्रष्टाचार, अपराध, बाजारवाद और पूंजीवाद को बड़े ही गंभीरता से दिखाया गया है । रूपक टुकिया के बलात्कार से अत्यधिक दुखी होकर कहता है कि अब स्टेशन पर दो पॉपकॉर्न वाले हो गए । अच्छा आदमी बनाने की कोई मशीन नहीं बनाता, अच्छा आदमी बनाने के लिए कोई चिंतन नहीं करता ।
उल्लेखनीय है कि बालेन्द्र सिंह फ़िल्म पीकू, राजी, जादूगर सैयारा आदि फिल्मों मे अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811