Let’s travel together.

मप्र में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब पीती हैं, के बयान पर शिवपुरी में जीतू पटवारी का पुतला फूंका गया

0 82

– भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा- सार्वजनिक माफी मांगे

– जीतू पटवारी के बयान पर भड़का महिला मोर्चा, शिवपुरी में विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में, शिवपुरी में भाजपा महिला मोर्चा ने उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटवारी का पुतला दहन किया और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

बयान को लेकर आक्रोश-

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। शिवपुरी में महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन जीतू पटवारी के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाएं अगर कहीं शराब पीती हैं, तो वह मध्य प्रदेश में पीती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शराब की कुल खपत भी सबसे अधिक है।

महिलाओं का घोर अपमान बताया –

महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने पटवारी के इस बयान को भाजपा ने मध्य प्रदेश की महिलाओं का घोर अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपने इस शर्मनाक और निंदनीय बयान से प्रदेश की आधी आबादी का अपमान किया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि जीतू पटवारी अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

भाषा का प्रयोग करने से पहले सोचना चाहिए- भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव

भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने उन पर और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। जाटव ने कहा है कि कांग्रेस को न तो देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान है और न ही वे देश के मान-सम्मान की परवाह करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस तरह की भाषा का प्रयोग करने से पहले सोचना चाहिए। यह बयान कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जाटव ने कहा कि कांग्रेस को लाडली बहनों के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811