Let’s travel together.

सद्भाव से मनाए श्रीगणेश उत्सव,पर्यूषण पर्व, ईदमिलादुन्नबी का त्योहार

0 202

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन 

एसडीएम सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में श्रीगणेश उत्सव , जैन धर्मालंबियों के पर्यूषण पर्व एवं ईदमिलादुन्नबी का पर्व सद्भावना के साथ मिलजुलकर मनाने का तीनों समुदायों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , नपाध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , नगर भाजपा अध्यक्ष अजय जाट , सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ,थानाप्रभारी राजीव उइके तहसीलदार प्रमोद उइके , सब-इंस्पेक्टर संदीप पवार , बिजली विभाग के जेई बीएल शाक्या , हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर , मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष हाजी शफीक अली , दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अक्षय सराफ सहित भारी संख्या में सदस्यों के अतिरिक्त समितियों के अनेक पदाधिकारियों की मौजूदगी में समिति अध्यक्ष तोमर द्वारा श्रीगणेश झांकियों के 32 सार्वजनिक स्थानों स्थापना स्थलों एवं सभी मंदिरों के आसपास विशेष साफसफाई , बिजली लाइन ऊंची करने , रास्तों पर गिट्टी की चूरी ,मुरम डालने, सुचारू बिजली व्यवस्था , पेयजलापूर्ति रखने एवं आम रास्तों से अतिक्रमण हटवाने के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा उपरांत झांकी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवानों की तैनाती , डोल ग्यारस की शोभायात्रा एवं श्रीगणेश प्रतिमाओं के विर्सजित किए जाने वाले स्थान सेमरी नदी का हफ़सीलि घाट एवं बीना नदी के बेरखेड़ी घाट पर समूचित व्यवस्था करने की मांग पर सर्वसम्मति से सहमति दी गई।

सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अक्षय सराफ ने बताया कि 28 अगस्त से पर्यूषण पर्व शुरू होगा। नगर के 5 जैन मंदिरों में प्रति दिन सुबह एवं शाम को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन होंगे।
मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष शफीक अली ने 6 सितंबर को होने वाले ईदमिलादुन्नबी त्योहार पर निकलने वाले आखड़ों का जुलूस एवं अन्य कार्यक्रम के संबंध में बताया।

एसडीएम शौरभ मिश्रा एवं एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत तेज डीजे बजाने पर रोक लगाने ,श्रीगणेश झांकिया बिजली लाइन के नीचे नहीं लगाएं , जुलूस में हथियारों पर रोक रहेगी। झांकियों पर समिति के सदस्यों को भी निगरानी रखनी होगी। जो तैनात रहेंगे उनके नाम दें।
जेई बीएल शाक्या ने वैध कनेक्शन लेने एवं झांकियों पर बिजली की सुरक्षित व्यवस्था रखने की बात रखी । साथ विवादग्रस्त स्थानों पर झांकी नहीं लगाने ओर शांति -सद्भाव से परंपरागत रूप से त्योहार मनाने पर सहमति बनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811