Let’s travel together.

आगामी त्योहार को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति बैठक

0 91

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

आगामी त्योहारों के मध्येनजर आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इस बैठक में नगर के गणमान्य लोगों सहित नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।इस बैठक में थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने नगर में आयोजित होने वाले त्योहारों की जानकारी ली तथा त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि आगामी गणेशोत्सव सहित अन्य त्यौहार मिलजुल कर मनाये तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।यह नगर शांति का प्रतीक माना जाता है हमें हर हालात में शांति व्यवस्था बनाए रखना है तथा सभी आपस में मिलजुल त्यौहार मनाये उन्होंने कहा त्योहार के अवसर पर लगातार पुलिस गश्त जारी रहेगी तथा आपराधिक आसामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी व्यस्ततम चौराहों पर पुलिस की निगरानी होगी ।अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा ।इस अवसर पर हिंदू उत्सव समीति अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह ,शनि पटेल ,नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक पार्षद गणमान्य नागरिक पत्रकार उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811