रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
सेवा भारती जिला भोजपुर द्वारा मेधावी छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह 31 अगस्त 2025 को सेवा भारती भोजपुर जिला की मासिक बैठक महार्षि विद्या मंदिर रतनपुर में आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ सेवा भारती जिला भोजपुर के पूर्णकालिक वीरेंद्र कीर द्वारा ओम का उच्चारण एवं पदाधिकारी का परिचय के साथ किया गया। जिसमें सेवा भारती भोजपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एवं प्रांत युवाम सेवा भारती प्रमुख, भोजपुर जिला सचिव संकल्प दीक्षित द्वारा मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह आजोजित करने की जानकारी से अवगत कराया गया । जिसकी दिनांक 31 अगस्त 2025 को, समय 2:30 बजे से, स्थान महर्षि विद्या मंदिर रतनपुर (11 मील नर्मदापुरम रोड) में आजोजित किया जाएगा। सेवा भारती भोजपुर जिला द्वारा नगर में संचालित केंद्रों के 75%प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले लगभग 150 बच्चों का सम्मान करना सुनिश्चित हुआ! बैठ्क में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दिनेश नागर, अभय तोमर, जिला सह सचिव संजीव चौकसे, जिला सदस्य कनकमल जैन, मनोज योगी, नगर कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सदस्य वर्षा श्रीवास्तव एवं युवाम सेवा भारती के मंडीदीप नगर की टोली सदस्य आर्यन कीर, निकिता लोवंशी, मनीषा कीर, रागनी अहिरवार एवं मुख्य निरीक्षक सरिता मानकर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की सहमति से एवं पूर्ण कालिक वीरेंद्र कीर द्वारा विसर्जन मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।