– सेंट्रल बैंक के ईडी मुरलीकृष्णन विशेष रूप से उपस्थित
सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
रायसेन।वित्तीय समावेशन (FI) संतृप्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम मेंढकी सांची में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक एम. वी. मुरली कृष्णा, भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रेखा चंदनावेली, एसएलबीसी संयोजक, सेंट्रल बैंक अंचल प्रमुख धीरज गोयल, अंचल प्रमुख प्रवीण काबरा (केनेरा बैंक), अंचल प्रमुख लोकेश कुमार (यूको बैंक) , सेंट्रल बैंक क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार यह अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित किया जा रहा है।
शिविर के दौरान श्री एम. वी. मुरली कृष्णा एवं श्रीमती रेखा चंदनावेली ने ग्राहकों से संवाद कर उन्हें पुनः केवाईसी (Re-KYC) की प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता संबंधी विषयों पर जानकारी दी।

उपस्थित ग्रामीणों को विशेष रूप से निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया गया–
1. शून्य शेष राशि के साथ प्रधानमंत्री जनधन खाता (PMJDY) खोलना।
2. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत बीमा।
3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत बीमा।
4. अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन।
5. 10 वर्ष अथवा उससे अधिक पुराने/निष्क्रिय खातों के लिए पुनः केवाईसी।
6. डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव एवं आरबीआई के अदावी जमा खातों से राशि दावा प्रक्रिया।

उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश की सभी 23,043 ग्राम पंचायतों में बैंकों एवं बैंक
मित्रों (BCs) द्वारा इस अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सेंट्रल बैंक अंचल प्रमुख धीरज गोयल ने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाएँ एवं अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें, जिससे प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।