तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
“रायसेन के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम दिलहारी में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत से आ रही बदबू ने एक दिल दहला देने वाला राज खोल दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद की।” जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे ग्राम दिलहारी के एक खेत से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। ग्राम के कई लोग वहां पहुंचे तो देखा कि खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने तुरंत बम्होरी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान ग्राम की रहने वाली मुन्नी रैकवार के रूप में हुई।
बम्होरी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है हत्या, दुर्घटना या कोई और कारण सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
“ग्राम दिलहारी की इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत और सवालों में डाल दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।”