Let’s travel together.

आवारा सांड हुआ पागल बाजार में कई लोगो को किया घायल

0 136

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

नगर में घूमते फिर रहे आवारा पशुओं से उस समय परेशानी खड़ी हो जाती है जब कौन सा पशु पागल है कौन सा ठीक ऐसा ही मामला तब सामने आया जब तीन दिन से घूमता फिर रहा एक पागल सांड ने लगभग नगर के 6-7 लोगों पर झपट पड़ा तथा उठा उठा कर फेंक दिया जिससे लोग घायल हो गए इस मामले की जानकारी नगर परिषद सीएमओ हरीश सोनी को भी जानकारी दे दी गई उन्होंने नप सफाई कामगारों से पकड़वा लिया तथा पशु चिकित्सालय में सूचना दी सूचना पशु चिकित्सालय से एबीएफ ओ फील्ड अधिकारी सुश्री मंजू मोर्य ने अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचकर सांड की जांच की गई जिसमें पाया गया कि वह पागल रेविस हो गया है उसे बंधवाकर नप के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई । पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह सांड इस स्थिति में 72 घंटे तक जीवित रह सकता है ।

कांग्रेस की जमीन तलाशने आज आयेंगे कांग्रेस पर्यवेक्षक सांची
नगर परिषद चुनाव में कूदने कांग्रेस पर्यवेक्षक करेंगे मंत्रणा
सांची,,, नगर परिषद की चार साल से अधिक समय से लोगों को नगर परिषद चुनाव की लंबी प्रतीक्षा करनी पडी अब जब चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है तब राजनीति दल अपनी अपनी बिसात बिछाने की कवायद में जुट गए हैं इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी अपनी जमीन तलाशने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं यह पर्यवेक्षक आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्रणा करेंगे तथा चुनाव में वार्डवार प्रत्याशियों के ऐलान करने की भी संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर में होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर गर्मागर्मी शुरू हो गई है क्षेत्रीय विधायक तथा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था तब उनके समर्थन में सैकड़ों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस से किनारा करते हुए भाजपा में शामिल हुए थे तभी से कांग्रेस में नेता कार्यकर्ताओं की कमी भी दिखाई देती थी तथा कांग्रेस ने पदों पर तो कार्यकर्ताओं को आसीन करा दिया बावजूद इसके कांग्रेस जनता की मूल भूत समस्या की लडाई लडती दिखाई नहीं दी जिससे नगर के लोगों में चर्चा छिड़ गई थी कि कांग्रेस पार्टी का इस क्षेत्र से विदाई हो चुकी न ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी की ओर से कोई विपक्ष के नाते ही भूमिका निभाई । दूसरी ओर कांग्रेस से पहुंचे भाजपा में नेता व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पैंठ जमा ली तथा पार्टी में पदो पर काबिज होने में भी सफल रहे तबसे भाजपा में नये पुराने नेताओं में मनमुटाव बढ़ गया साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं की पूछपरख भी न के बराबर हो गई नये पुराने के मतभेद वह मनभेद में दूरी बढ़ती गई अनेक कार्यक्रम से भी पुराने कार्यकर्ताओं को भुला दिया गया जिससे एक ही पार्टी के कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटी गये सोशल मीडिया भी दूरी की गवाही देने लगी तबसे ही पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक ठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा है नगर में कांग्रेस की शून्यता से भी एक ही पार्टी में पक्ष विपक्ष दोनों ही दिखाई देने लगे लंबें समय से कांग्रेस की चुप्पी तोड़ने तथा अपनी जमीन तलाशने पार्टी ने पर्यवेक्षक भेजने का फैसला किया इस नगरीय निकाय चुनाव की जमीन तलाशने आज पार्टी पर्यवेक्षक आकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा चुनाव मैदान में वार्डो के पार्षद पदों पर मंथन होगा तथा नगर परिषद को सभी पंद्रह वार्ड सदस्यों की चुनाव की सूची भी जारी करने की संभावना जताई जा रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811