Let’s travel together.

पुल के इंतज़ार में बहेरा के ग्रामीण:नाले पर रस्सी,नाव और मजबूरी

0 265

धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह शहर से लगभग 20 – 22 किमी दूर स्थित ग्राम बहेरा के हालात बरसात में ऐसे हो जाते हैं जैसे किसी साहसिक शो की शूटिंग चल रही हो,जहाँ स्क्रिप्ट में नाला पार करो, जान बचाओ, वाला सीन बार-बार दोहराया जाता है।

करीब 400 की आबादी वाले इस गांव से मुख्य सड़क तक जाने के लिए कच्चा रास्ता तो है, लेकिन बीच में एक नाला है, जिस पर रपटा बना हुआ है परंतु बरसात के समय इसके ऊपर से पानी बहता है, मजबूरी में ग्रामीण बांस, ट्यूब और लकड़ी से नाव बनाकर, दोनों किनारों पर रस्सी बांधकर, “रोप-वे बोट सर्विस” चला लेते है,बिना लाइफ जैकेट और बिना टिकट। यह रोमांचक यात्रा देखने में फिल्मी लग सकती है, पर ज़रा सा हाथ फिसला तो सीधा पानी के हवाले।

दूसरा कच्चा रास्ता भी है, लेकिन उसकी दूरी ज्यादा है और बरसात में वहाँ गड्ढे और जलभराव ऐसे स्वागत करते हैं कि स्वस्थ भी बीमार हो जाए।
ग्रामीण कई बार मांग उठा चुके हैं कि एक पक्का पुल या सड़क बनाई जाए, लेकिन जिम्मेदार विभाग शायद मानकर बैठा है कि बहेरा के लोग ‘एडवेंचर टूरिज़्म’ का आनंद ले रहे हैं, इसलिए बदलाव की कोई जल्दी नहीं है।कहने को तो ये 21वीं सदी है, लेकिन बहेरा में बरसात आते ही घड़ी की सुई मानो आज़ादी से पहले के दौर पर लौट जाती है—बस फर्क इतना है कि अब कैमरे वाले मोबाइल हैं, ताकि मुसीबत का वीडियो भी वायरल हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811