सी एल गौर रायसेन
रविवार को शहर से लेकर गांव-गांव में कजलिया पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया, इस दौरान अनेक स्थानों से कजलियों की धूमधाम के साथ शोभायात्राएं निकाली गई सावन के मनभावन गीत के साथ लोगों ने लहंगी खेल कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा दी।

नगर के नरापुरा, पाटन देव, चोपड़ा मोहल्ला, पटेल नगर, गोपालपुर, ताजपुर महल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी कजलिया पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया एवं त्योहार के उपलक्ष में कजलियो की शोभायात्राएं उत्साह के साथ निकाली गई । शोभा यात्रा के दौरान माताएं बहने अपने सिर पर कजलिया रखकर चल रही थी सावन के मनभावन गीत गाते हुए महिलाओं ने अति उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया, एवं कजलियां की विशेष पूजा पाठ कर स्थानीय मिश्र तालाब किनारे कजलियो को सम्मान के साथ विसर्जित किया गया ।

इस अवसर पर भुजरिया मिलन का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें एक दूसरे को भुजरिया देकर और लेकर पर्व की शुभकामनाएं दी छोटे ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही कजलिया विसर्जन के बाद सभी मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर भगवान को कजलिया चढ़ाई और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

नगर के माता मंदिर चौराहा पर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया,मीडिया प्रभारी सीएल गौर,संतोष यादव, भुवनेश्वर कुशवाहा सहित कार्यकर्ताओं ने कजलियों की शोभायात्रा का स्वागत किया, इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।