रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप (जिला रायसेन)। नगर पालिका परिषद मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 23 स्थित स्टेशन रोड पर शीतल होम्स के पास शासन की अनुमति के बिना अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है! कि धर्मेंद्र जैन पुत्र महादेव लाल जैन द्वारा उक्त स्थान पर पीडब्ल्यूडी और सेंट्रल विभाग की स्वीकृति लिए बिना निर्माण कराया जा रहा है! जो पूर्णतः नियमों के विपरीत है।
शिकायतकर्ता रोहित ठाकुर द्वारा नगर पालिका अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी को दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया है! कि विभागीय गाइडलाइन के अनुसार किसी भी रोड पर निर्माण कार्य करने के लिए कम से कम 60 फीट स्थान छोड़ना अनिवार्य होता है। इसके अलावा, शासन से सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करना भी जरूरी होता है। लेकिन वर्तमान में चल रहा यह निर्माण कार्य रोड से केवल 20 फीट की दूरी पर किया जा रहा है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है! कि संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रशासनिक आदेशों और कानूनों की अनदेखी कर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।
नगरवासियों ने भी नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया है! कि ऐसे अवैध निर्माण कार्यों पर कठोर कार्रवाई की जाए!जिससे भविष्य में यातायात व्यवस्था और जनसुविधाओं में बाधा उत्पन्न न हो।
इनका कहना है —
भवन निर्माण को लेकर शिकायत का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी!
– प्रशांत जैन, सीएमओ, नगर पालिका मंडीदीप