रायसेन। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नर्मदा नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान 2022 के अंतर्गत वन परीक्षेत्र रायसेन पूर्व सामान बन मंडल रायसेन में नयापुरा क्षेत्र में बांस वृक्षारोपण में पौधारोपण कार्य किया गया।

मुख्य रूप से उप वन मंडल अधिकारी रायसेन श्रीमती श्वेता सिंह वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री एसएस राजपूत डिप्टी रेंजर प्रभात यादव वनरक्षक मनमोहन यादव अवधेश उपाध्याय नितेश यादव भूपेंद्र मोगिया बृजेश राजपूत ग्राम वन समिति नयापुरा के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह राजपूत तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण उपरांत शपथ ली गई की प्रदेश की जीवनधारा नर्मदा नदी की धारा को अविरल रखने के लिए उसके क्षेत्र में आने वाले वन क्षेत्रों में इस बार व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया।