Let’s travel together.

उप जेल गौहरगंज में कैदी ने लगाई फांसी,नहीं थम रहे सिस्टम पर उठते सवाल!

0 559

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
जेल का खाना व रहना बहुत जटिल है परन्तु उससे परेशान होकर कोई अपने जीवन का अंत कर ले यह समझ से परे है। जेल में इतना पहरा होना साथ ही हर पल सिर्फ कैदीयों पर नज़र रखना जेल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है, जिसकी तन्खवा सरकार उन्हें हर महीने देती है। जेल में कैदियों को आमतौर पर दाल, रोटी, चावल और सब्जियां दी जाती हैं। कुछ जेलों में, विशेष अवसरों पर या रविवार को, कढ़ी या राजमा जैसे विशेष भोजन भी दिए जाते हैं। कैदियों को आमतौर पर दिन में दो बार खाना मिलता है। कुछ जेलों में, कैंटीन की सुविधा भी होती है जहाँ कैदी अपनी पसंद का अतिरिक्त भोजन खरीद सकते हैं। इन सब से परे गौहरगंज उप जेल कि रसोई में सजा काट रहे कैदी की फांसी लगाकर मौत हो गई। गौहरगंज उप जेल में 22 वर्षीय बलात्कार पास्को एक्ट में सजा काट रहे कैदी ने खुदको शुक्रवार शाम 05 से छ: बजे फांसी लगा ली।

प्राप्त जानकरी के अनुसार मृतक ने पहनने वाले लोवर से फांसी का फंदा बनाकर किचन में, सिलेंडर पर खड़े होकर फंदे पर झूल गया। मृतक तिलक साक्या (22) विगत आठ माह से जेल में बंद था। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाऐ हैं, 12 हज़ार रुपय की रिश्वत एवं 13 टायर वाली कुर्सीयों की मांग की गई थी। परिजनों के मुताबिक जेल में मुलाकात के दौरान तिलक ने बताया था कि उसके साथ पैसों को लेकर मारपीट की जा रही है। बता दें कि मृतक छः बहनो में एकलौता भाई था। पुलिस ने पंचनामा बनाकर बॉडी का पोस्टमार्टम कर मृतक का शरीर परिजनों को सौंप दिया। जाँच करने गौहरगंज न्यायाधीश के सामने पोस्टमार्टम हुआ, विडिओग्राफ़ी एवं कागज़ी कार्यवाही की गई।

वर्जन शीला सुराणा एसडीओपी ओबेदुल्लागंज

इनका कहना हे 
“जो भी आरोप हैं वह निराधार हैं। हमने किसी तरह की कोई पैसों एवं अन्य किसी तरह की मांग नहीं की गई।”
यशवंत शिल्पकार,जैलर गौहरगंज

क्या कहते हे परिजन सुनिए 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811