Let’s travel together.

शिवपुरी शहर की सड़क पर घूमते नजर आए दो मगरमच्छ, रात को 10 फिट के दो मगरमच्छ मुख्य सड़क पर देखे गए

0 117

– सड़क पर घूमते मगरमच्छों का वीडियो वायरल  

– लगातार निकल रहे हैं है शिवपुरी में मगरमच्छ,लोग टेंशन में आए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में मगरमच्छों के निकलने का क्रम जारी है। अब शिवपुरी शहर की मुख्य रोड में से एक विष्णु मंदिर से पुरानी शिवपुरी के लिए जाने वाली वर्फ फैक्ट्री रोड पर रात के समय दो मगरमच्छ खुले में रोड पर घूमते हुए दिखाई दिए हैं। लगभग 10 फीट के यह दो मगरमच्छ मुख्य सड़क पर रात को देखे गए जिसका एक राहगीर  द्वारा वीडियो बनाया गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिहायशी इलाके से लगी मुख्य रोड पर घूमते नजर आए मगरमच्छ

शिवपुरी शहर की विष्णु मंदिर से पुरानी शिवपुरी के लिए बर्फ फैक्ट्री की रोड है जो मुख्य मार्ग में से एक मानी जाती है शिवपुरी का मुख्य चौराहा माधव चौक चौराहा यहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। इस दौरान इस शहर की मुख्य रोड पर मगरमच्छों का खुलेआम घूमना खतरनाक संकेत है। स्थानीय लोगों का कहना है की मुख्य सड़कों पर मगरमच्छ आ रहे हैं लेकिन शिवपुरी का जिला प्रशासन और वन विभाग इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब बर्फ फैक्ट्री रोड पर जो मगरमच्छ देखे गए उसके पास में नाले लगा हुआ है और इस नाले के आसपास एक दर्जन से ज्यादा मगरमच्छ बीते कुछ सालों से लगातार देखे जा रहे हैं। रात को यह मगरमच्छ सड़क पर आ जाते हैं।

माधव नेशनल पार्क की सांख्यसागर झील से लगे हैं नाले

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर माधव राष्ट्रीय उद्यान में आने वाली सांख्यसागर झील में करीब दो हजार से ज्यादा मगरमच्छ हैं और यह मगरमच्छ इस सांख्यसागर झील से नालों के सहारे शिवपुरी शहर में घुस जाते हैं। शिवपुरी शहर के नाले इस सांख्यसागर झील से लगे हुए हैं। बीते कुछ सालों से लगातार शिवपुरी शहर में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। शिवपुरी की ठंडी सड़क, बर्फ फैक्ट्री रोड, पुरानी शिवपुरी, छतरी रोड, महल कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी आदि स्थानों पर मगरमच्छ निकल चुके हैं। इसके बाद भी वन विभाग कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए और कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इससे पहले भदैया कुंड पर भी मगरमच्छ ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811